फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का लार्वा मिलने पर पांच लोगों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का लार्वा मिलने पर पांच लोगों को नोटिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के दौरान जिला मलेरिया विभाग विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जांच कर रहा है। तीन दिनों की जांच में करीब 15 लोगों को विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। शुक्रवार को करहेड़ा क्षेत्र में विभाग ने जांच पूरी की। इस दौरान डेंगू का लार्वा मिलने पर विभाग ने पांच लोगों को नोटिस दिया।
जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि करहेड़ा में बृहस्पतिवार को जांच के दौरान सात स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला था, इसके बाद शुक्रवार को भी पांच अन्य स्थानों पर लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले नोटिस जारी किए गए स्थानों की भी दोबारा जांच की गई। विभाग ने क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और डेंगू के लक्षण और बचाव के बारे में बताया। इसके अलावा लोनी में ही शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए। शनिवार को ट्रांस हिंडन की प्यारेलाल कॉलोनी में विभाग अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि जिन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है, वहां विभाग ने नोटिस दिए हैं और लोगों को आगाह किया है। दोबारा जांच में अगर डेंगू का लार्वा मिलता है तो पांच हजार रुपये कम से कम जुर्माना वसूल किया जाएगा। जुर्माना न भरने की सूरत में सीआरपीसी की धारा 138 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें