फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: युवक ने नाम बदलकर की शादी, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर युवती का छोड़ा साथ

Thu, 28 Jul 2022 03:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और दोनों को अकेला छोड़कर बिहार चला गया। उसके घर का पता करके युवती बिहार के गांव भी पहुंच गई। वहां युवक के धर्म की जानकारी होने पर अपने साथ हुए धोखे का पता चला।
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक युवती से नाम बदलकर दोस्ती के बाद शादी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक 8 लाख रुपये हड़पने के बाद धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर वह बच्चे समेत युवती को छोड़कर बिहार भाग गया है। युवती की शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि उसकी सात-आठ वर्ष पहले युवक से मुलाकात हुई थी। तब उसने अपना नाम सुमित बताया था। कुछ दिन बात होने पर आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। फिर बच्चा हुआ। अस्पताल में डिलीवरी के दौरान आरोपी ने अपना नाम कविंद्र बताया। वहां आरोपी ने अपना आधार कार्ड भी दिया था। युवती ने जब शादी के लिए कहा तो वह टाल-मटोल करने लगा। कुछ दिन बाद बच्चे का खतना कराने के लिए उसे अपने साथ ले गया लेकिन युवती के विरोध की वजह से कामयाब नहीं हो सका।

आरोपों के मुताबिक, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और अब दोनों को अकेला छोड़कर बिहार चला गया है। उसके घर का पता करके युवती बिहार के गांव भी पहुंच गई। वहां युवक के धर्म की जानकारी होने पर अपने साथ हुए धोखे का पता चला। वहां उसके भाई और रिश्तेदार ने कहा कि अब आरोपी का परिवार से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने उसे भगा दिया है। उसे पता चला कि वह अलग-अलग युवतियों को अपने जाल में फंसाता है। बुधवार को युवती आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए इंदिरापुरम थाने पहुंची। वहां आला अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़कर उससे भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें