दिल्ली से लापता बुजुर्ग का शव लोनी में मिला
लोनी। दिल्ली से लापता बुजुर्ग का शव लोनी बार्डर थाने के गुलाब वाटिका कॉलोनी के पास सड़क किनारे मिला है। बुजुर्ग मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। दिल्ली थाने में बुजुर्ग की गुमशुदगी दर्ज है। लोनी बार्डर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पवार ने बताया कि अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने पर पुलिस ने शिनाख्त के लिए दिल्ली समेत आसपास के थानों में संपर्क किया। पता चला कि बुजुर्ग का नाम रहमत अली (78) पुत्र इस्माइल निवासी ब्रम्हपुरी दिल्ली है। पुलिस ने परिवार के लोगों से संपर्क कर उन्हें मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि करीब 5 दिनों पहले रहमत अली घर से निकले थे। वह बीमार थे। रास्ता भटक कर लोनी पहुंच गए होंगे।