फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे में हेल्पलाइन पर आईं छह शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
12 घंटे में हेल्पलाइन पर आईं छह शिकायतें
विज्ञापन

गाजियाबाद। मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों के पास प्रत्याशियों के बस्ते लगने लगे। बस्तों पर प्रचार प्रसार के लिए लगे पोस्टर झंडे के विरोध में प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें की, वहीं कुछ लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम न होने की शिकायत की। सुबह से शाम तक कुल छह शिकायतें की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराया।
विज्ञापन

एसपी तृतीय सुभाष गंगवार ने बताया कि मतदान के दौरान जिले से छह शिकायतें आईं। अधिकांश वोटर लिस्ट में नाम न होने की शिकायतें आईं, जिनके लिए उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या अवगत कराने के लिए कहा गया। जबकि कई शिकायतें मतदान केंद्र के पास प्रत्याशियों के लगे बस्ते पर पार्टियों के पोस्टर व झंडे लगाने की मिली। इन मामलों में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आचार संहिता व चुनाव आयोग के नियमों के मद्देनजर बस्तों से पोस्टर व झंडे हटवाए गए। एसपी तृतीय का कहना है कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें