फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने लोनी से पकड़ा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने लोनी से पकड़ा बदमाश
विज्ञापन

लोनी। रेल विहार एसएलएफ में शुक्रवार रात को एक बदमाश को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस की टीम पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। दिल्ली पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। मुठभेड़ में एसएचओ बाल-बाल बच गए। बदमाश की गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। वहीं मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसका इलाज लोनी की सीएचसी में चल रहा है। दिल्ली पुलिस की तरफ से लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना गांधी नगर दिल्ली में तैनात एसआई नवनीत तेवतिया ने लोनी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 जून 2021 को गांधीनगर इलाके में कुछ बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई थी। इसके बाद पुलिस ने तीन जुलाई को एक आरोपी शहजाद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने गोली चलाने वाले बदमाश का नाम इरशाद बताया था। इसके बाद पुलिस बदमाश की धरपकड़ में लग गई। पुलिस को जानकारी मिली की इरशाद लोनी के रेल बिहार एसएलएफ गाजियाबाद में एक मकान में रुका हुआ है। दिल्ली पुलिस की एक टीम बदमाश को पकड़ने पहुंची। पुलिस मकान की चौथी मंजिल स्थित कमरे में पहुंची तो इरशाद सामने ही बैठा था। उसने पुलिस को देखकर दो गोली चर्लाइं। एक गोली एसएचओ संजय भारद्वाज की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। वहीं दूसरी गोली से एसआई मनीष ने नीचे झुककर अपनी जान बचाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाश पर गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और लोनी के सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक खुली हुई पिस्टल, एक चापा, एक छैनी, एक हथोड़ा, एक लोहे की रोड, एक पेचकश, छह मोबाइल, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, एक सरकारी पिस्टल, एक मोटर साइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की तरफ से लोनी पुलिस को शिकायत दी गई है। आरोपी इरशाद के खिलाफ दिल्ली के थाना कृष्णा नगर, थाना करावल नगर इलाके में चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं। एसएचओ लोनी कोतवाली जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांधी नगर दिल्ली इलाके में कुछ समय पूर्व पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उपनिरीक्षक नवनीत तेवतिया ने बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें