डिलीवरी ब्वॉय ने साथियों के साथ सोसायटी के गार्डों से की मारपीट
साहिबाबाद। इंदिरापुरम की एक्सप्रेस गार्डन सोसायटी में डिलीवरी लेने से मना करने पर फूड डिलीवरी करने आया युवक जबरन सोसायटी में घुसने लगा। गार्ड के रोकने पर उसने अपने अन्य साथियों को कॉल कर बुला लिया। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों के साथ सभी ने मारपीट। गार्डों की ओर से इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी गई है।
इंदिरापुरम की एक्सप्रेस गार्डन में शैंकी निवासी बागपत सुरक्षा गार्ड है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को एक युवक खाने की डिलीवरी के लिए आया। फ्लैट मालिक ने डिलीवरी लेने से मना कर दिया। आरोप है कि डिलीवरी ब्वॉय जबरन सोसायटी में जाने लगा रोकने पर अपने अन्य साथियों को कॉल कर बुला लिया। सभी ने सुरक्षा गार्ड शैंकी पर हमला कर दिया। बचाव करने आए एक अन्य गार्ड को भी पीटा। इसमें दोनों को चोट आई है। पीड़ित की ओर से इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी गई है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।