फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सड़कों पर जिला पंचायत लगाएगी एलईडी लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की सड़कों पर जिला पंचायत लगाएगी एलईडी लाइट
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिला पंचायत में नए बोर्ड का भले ही गठन नहीं हुआ हो, लेकिन गांव के विकास केलिए बजट जारी हो गया है। गांव देहात में जिला पंचायत द्वारा बनाई गई सड़कों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे गांव केलोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए यह अच्छी पहल होगी।
14 सदस्यों वाली जिला पंचायत अब गांव की सड़कें, नाली और खडंजे के साथ सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था भी करेगी। जिले के 161 ग्राम पंचायतों की जिन सड़कों का निर्माण जिला पंचायत कराएगी। उन सभी पंचायतों को जोड़ने वाली सड़कों पर एलईडी लाइटें लगेंगी। अभी तक गांव की सड़कों पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं थी। शासन ने लाइट के लिए बजट भी जारी कर दिया है। इस बार सालाना आठ करोड़ रुपये का बजट आएगा, इसमें एलईडी लाइटें विशेष रूप से लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रकाश की व्यवस्था को ठीक करने के लिए जिला पंचायत 30 मीटर की दूरी पर एक लाइट लगाएगा। इसकी दूरी स्थिति को देखकर कम और ज्यादा भी हो सकती है। अधिक से अधिकत दूरी 30 मीटर की होगी। अभी तक गांव की सड़कों पर लाइटें देखने को नहीं मिलती थीं, लेकिन अब सरकार ने गांव के लोगों को राहत देने के लिए यह पहल की है। जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों केसाथ एलईडी लाइट की भी मांग करेंगे। यह लाइटें केवल जिला पंचायत द्वारा बनाई गई सड़कों पर ही लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

कार्य अधिकारी विनोद कुमार ढाका = जिला पंचायत अपनी सड़कों पर एलईडी लाइटें लगाएगी। जो भी जिला पंचायत की सड़के गांव के संपर्क मार्ग को जोड़ेंगी, उन सभी पर लाइट लगाने की व्यवस्था होगी। सालाना बजट में से ही इस पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें