फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगी कांग्रेस, 12 जिलों का प्रशिक्षण शिविर आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगी कांग्रेस, 12 जिलों का प्रशिक्षण शिविर आज से
विज्ञापन

गाजियाबाद। मिशन-2022 के लिए कांग्रेस अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगी। इसके लिए 12 जिलों के पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से विजयनगर में शुरू होगा। जेकेजी स्कूल में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला व महानगर अध्यक्षों के अलावा प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सोमवार को पार्टी जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंच शिविर की तैयारियां पूरी कराई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन कांग्रेस नेताओं को सोशल मीडिया से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सोशल मीडिया के महत्व और उसकी ताकत की जानकारी दी जाएगी। आधुनिक युग में सोशल मीडिया प्रचार और अपनी बात जनता तक पहुंचाने का बड़ा प्लेटफार्म बन चुका है। जनता तक सोशल मीडिया के जरिए अपनी और पार्टी की बात पहुंचाने का तरीका भी बताया जाएगा। शिविर के दूसरे दिन भाजपा और आरएसएस के सच से कांग्रेस नेताओं को रूबरू कराते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं और विपक्ष के खिलाफ रणनीति की भी जानकारी दी जाएगी। 6 से 7 जुलाई तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में चुनाव प्रबंधन पर विशेष जानकारी दी जाएगी। इस शिविर में गाजियाबाद के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा आदि जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। 7 जुलाई को कांग्रेसी पदाधिकारी सुबह प्रभात फेरी भी निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें