फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए जा रही महिला, बेटे और पोती को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा स्नान के लिए जा रही महिला, बेटे और पोती को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

हापुड़। निजामपुर बाईपास पर गाजियाबाद के सिहानी से गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर जा रहे बाइक सवार मां, बेटा व मासूम को ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार मृतक का भाई, पत्नी और बहन बाल-बाल बच गए। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शवों को घर ले गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव सिहानी निवासी 28 वर्षीय अमित और उसका सगा भाई सुमित दो बाइकों से परिवार के साथ रात करीब 11.30 बजे गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। एक बाइक पर अमित, उसकी मां बेबी (50) और अमित की ढाई वर्षीय बेटी मिस्ठी थे, जबकि दूसरी बाइक पर उसका भाई सुमित, पत्नी पारुल व बहन नेहा सवार थे।
विज्ञापन

जैसे ही परिवार निजामपुर बाईपास के पास पहुंचा। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने अमित की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीनों लोग ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से दूसरी बाइक भी बाल बाल बची। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। रोते बिलखते परिजन शव गाजियाबाद के सिहानी ले आए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें