फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अगस्त तक झेलना होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
20 अगस्त तक झेलना होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे वाहनों को लालकुआं के पास चिपियाना (रेलवे ओवर ब्रिज) में अब 20 अगस्त तक जाम झेलना पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने आरओबी को पूरा करने की समय सीमा फिर से एक महीने बढ़ा दी है। पहले निर्माण कंपनी को 20 जुलाई तक आरओबी तैयार करना था, लेकिन काम पिछड़ता देख एनएचएआई ने समय विस्तार दे दिया है। इससे हर रोज एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद में इंदिरापुरम की तरफ जाने वाले लोगों को अभी जाम की समस्या रहेगी। यही समस्या उन लोगों को रहेगी जो एक्सप्रेसवे के रास्ते मेरठ, हापुड़ या मुरादाबाद की तरफ जाते हैं।
एनएचएआई ने सराय काले खां से डासना के बीच 16 लेन का एक्सप्रेसवे तैयार किया है, जिसमें बीच की तीन लेन एक्सप्रेसवे के लिए आरक्षित रखी गई है। उसके बाद एक्सप्रेसवे की दोनों तरफ दो-दो लेन का नेशनल हाईवे-9 है फिर एनएच के बराबर में दो-दो लेन की सर्विस रोड दी गई है। इसके बाद एक-एक लेन का फुटपाथ और पैदल पथ भी रखा गया है। अब चिपियाना में अलीगढ़ रेल लाइन पर पहले से पुराने एनएच-24 के दो आरओबी है, जिस पर अभी वाहन चल रहे, लेकिन एक्सप्रेसवे के हिसाब से पुराने आरओबी यातायात को झेलने में सक्षम नहीं है। ऐसे में एनएचएआई यहां पर तीन नए आरओबी का निर्माण करा रही है। इनमें चिपियाना यानी एबीईएस इंजीनियर कॉलेज की तरफ दो आरओबी बन रहे है, जिनमें एक छह लेन और दूसरा दो लेन का है। वहीं तीसरा इंडस्ट्रियल क्षेत्र की तरफ चार लेन का तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के चलते हुई देरी
हम कोशिश कर रहे हैं कि आरओबी का निर्माण समय से पूरा हो लेकिन कोरोना के चलते काफी हद तक कार्य प्रभावित हुआ है, जिससे निर्माण को समय पर पूरा नहीं कर पाए, जिससे अब निर्माण कंपनी को 20 अगस्त तक का समय दिया है। इस पर एनएचएआई तय करेगी कि निर्धारित समय या उससे पहले निर्माण पूरा हो।
- मुदित गर्ग, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें