फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली में सीआईएसएफ के एएसआई की कार से पहिये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली में सीआईएसएफ के एएसआई की कार से पहिये चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। कौशांबी थानाक्षेत्र के वैशाली सेक्टर तीन में घर के बाहर खड़ी सीआईएसएफ के एएसआई की नई कार के चारों पहिये चोरी हो गए। चोर कार को ईंट के सहारे खड़ी कर गए। पड़ोसी ने सुबह फोन कर पीड़ित परिवार को जानकारी दी। मामला 21 जून का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर तीन में केएस बिष्ट परिवार के साथ रहते हैं। वह सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। हाल में उनकी तैनाती उत्तराखंड के टिहरी में हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। 21 जून की सुबह पड़ोसी ने कॉल कर उनकी पत्नी को कार से पहिये चोरी होने की जानकारी दी। उनकी पत्नी घर के बाहर निकलीं तो देखा कि कार ईंटों के सहारे खड़ी थी। चारों पहिये गायब थे। कार में सीआईएसएफ की टोपी और पुलिस का लोगो भी लगा हुआ था। उन्होंने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। पीड़ित का आरोप है सुबह साढ़े नौ बजे चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में लिखित शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने कई अधिकारियों से पुलिस को कॉल कराई, तब 26 जून को एफआईआर की कॉपी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें