फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने ही वायरल कर दिए महिला सिपाही के अश्लील फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त ने ही वायरल कर दिए महिला सिपाही के अश्लील फोटो
विज्ञापन

गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र में महिला सिपाही के अश्लील फोटो गांव के ही दोस्त द्वारा वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने धमकी देकर उसके अश्लील फोटो मंगाए और फिर उन्हें फेसबुक पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं फोटो गांववालों को भेज उसे व उसके परिवार को बदनाम कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
निवाड़ी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती का कहना है कि गांव के ही राहुल त्यागी से उसकी दोस्ती थी। उससे अक्सर बातचीत होती थी। एक बार राहुल से मुलाकात हुई तो उसने उसके साथ अपने फोन में सेल्फी ले ली। सिपाही का आरोप है कि इसके बाद राहुल उससे उसकी अश्लील फोटो मांगने लगा। इंकार करने पर राहुल धमकी देने लगा कि वह सेल्फी के फोटो को अश्लील बनाकर उसके घरवालों को भेज देगा। सिपाही के मुताबिक धमकी से दहशत में आकर उसने उसकी फोटो राहुल को भेज दी। आरोप है कि आपत्तिजनक फोटो मिलते ही राहुल उससे मिलने की जिद करने लगा। उसने मिलने से इंकार कर दिया तो राहुल ने उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

मैंने फोटो वायरल करने वाले का एनकाउंटर कर दिया है
महिला सिपाही का कहना है कि फोटो फेसबुक पर शेयर होने पर उसने राहुल से पूछा तो उसने मोबाइल किसी अन्य द्वारा चलाने का बहाना बनाया। उसने कहा कि उसका जीजा एसटीएफ में है। उसके द्वारा वह सब कुछ ठीक करा देगा। आरोप है कि फोटो वायरल करने वाले का उसने एनकाउंटर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव वालों को फोटो भेज कर दिया बदनाम
सिपाही का कहना है कि गत 9 जून को राहुल ने उसकी अश्लील वीडियो गांव के कुछ लोगों के पास भेजकर उसे बदनाम कर दिया। परिवार भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें