फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा परिवार संस्था ने चार परिवारों के राशन और पढ़ाई का उठाया जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारा परिवार संस्था ने चार परिवारों के राशन और पढ़ाई का उठाया जिम्मा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना महामारी में किसी ने अपने मां तो किसी ने अपने पिता को खो दिया है। कई परिवारों में तो माता-पिता दोनों का ही कोविड संक्रमण से निधन हो गया है। कोरोना में परिवार के मुखिया को खो चुके परिवारों की मदद के लिए सामाजिक संस्था हमारा परिवार लगातार लोगों की मदद को आगे आ रही है। संस्था ने फिर से चार परिवारों के राशन और पढ़ाई का जिम्मा उठाया है।
सामाजिक संस्था के संचालक भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों की नियमित शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बीते दिनों मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। हमारा परिवार ने सुभाष नगर घूकना में समाचार पत्र वितरक सुभाष वर्मा के परिवार में शोक संवेदना व्यक्त कर उनके दोनों बच्चों सार्थक और डिंपल की पढाई और परिवार के हर माह के राशन की व्यवस्था का जिम्मा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर छपरौला निवासी गुप्ता परिवार के मुखिया की पिछले माह कोरोना से मृत्यु हो गई थी। संस्था ने परिवार के राशन और उनकी दोनों बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली। शंकर बिहार कॉलोनी लाल कुआं में तीसरे परिवार के हर माह राशन और बच्चों की पढाई की जिम्मेदारी ली गई। नंदग्राम निवासी चौथे परिवार में कोरोना की वजह से परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद परिवार के राशन और बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी संस्था ने ली। लोगों की मदद की अजय शर्मा की मुहिम में उनके साथ लेखराज माहोर, कुंजन पंडित, राजकुमार शर्मा, ललित कश्यप, संजय कांत शर्मा, संयम कोहली, नवीन शर्मा भी लगातार जुड़े हुए हैं। हमारा परिवार ने हेल्पलाइन नंबर 7827105120 जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें