फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 गांवों के बाद शहर की 21 कॉलोनियों भी कोरोना से मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
102 गांवों के बाद शहर की 21 कॉलोनियों भी कोरोना से मुक्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सजगता से जिले में संक्रमण के मामले तेजी से कम होने के साथ ही नगरीय क्षेत्र के कई वार्ड क्षेत्र में कालोनियां में संक्रमण शून्य हो गया है, जबकि कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर अभी संक्रमितों का इलाज चल रहा है। हालांकि यह भी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। प्रशासन ने पहले वार्ड के अनुसार संक्रमण मुक्त करने की योजना बनाई थी, लेकिन शहर के अधिकांश वार्ड ऐसे हैं, जिनमें एक कालोनी या मोहल्ला दूसरे वार्ड में पड़ रहा है तो उसका आधा हिस्सा दूसरे वार्ड में है। इसलिए अब नए सिरे से सर्वे करने की कवायद करने में जुटा है। जिन क्षेत्रों में पूरा वार्ड नहीं बैठ रहा है, उस क्षेत्र की कालोनी को शामिल लिया जाएगा।
अब तक जिले में कुल 54915 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से अभी तक 42828 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शहरी क्षेत्र में अब तक 42828 संक्रमित की पुष्टि हुई है। इलाज और कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद तेजी से मरीजों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

ये क्षेत्र हो चुके हैं संक्रमण मुक्त
अवंतिका, चिंरजीव विहार, गुलमोहर, नंदग्राम क्षेत्र का आदर्श नगर, राजनगर एक्सटेंशन, नई बस्ती नंदग्राम, बी और सी ब्लॉक, विजय नगर क्षेत्र में अकबरपुर बहरामपुर, प्रताप विहार वार्ड नौ, गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट, इंदिरापुरम, कौशांबी, लोनी बार्डर में, लिंक रोड में कड़कड मॉडल संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
इन क्षेत्रों में अभी संक्रमितों का इलाज चल रहा है
पटेल नगर, नेहरू नगर, मालीवाड़ा, संजय नगर का कुछ हिस्सा, बागू का कुछ हिस्सा, साहिबाबाद क्षेत्र में शालीमार गार्डन, दीन दयालपुरी, नंदग्राम डी ब्लॉक, सुभाष पार्क, बिहारीपुरा, इंद्रा कालोनी
सतर्कता से मिली सफलता
इन वार्ड व मोहल्लों में केस मिलते ही लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया। जो लोगों बीमार हुए उन्हें तत्काल क्वारंटीन करते हुए उनका इलाज शुरू कराया। इसका नतीजा यह हुआ कि यह मोहल्ले और वार्ड पूरी तरह से कोरोना मुक्त मिले। अब इन मोहल्लों में कोरोना संक्रमण दोबारा न फैले इसके लिए नई शुरूआत की गई है। इन मोहल्लों में स्वैच्छिक सामुदायिक कंटेनमेंट कार्यक्रम लागू किया गया है। जिसके तहत यहां रहने वाले लोग इस तरह के नियमों का पालन करेंगे ताकि उनका मोहल्ला इस बीमारी से मुक्त रहे। प्रशासन की ओर से इस नए नियम के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इन गाइडलाइन का पालन करने व कराने की जिम्मेदारी भी मोहल्ले वालों की होगी।
वार्डों का कराया गया माइक्रो सर्वें
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि गांवों की तर्ज पर नगर निगम के वार्डों की भी माइक्रो सर्वे कराया गया। इसके तहत कई वार्डों में अधिकांश क्षेत्र पड़ताल में कोरोना मुक्त हैं। उसके बाद यहां भी स्वैच्छिक कंटेनमेंट कार्यक्रम लागू कराया जा रहा है, ताकि लोग अपने क्षेत्र को कोरोना से मुक्त रख सके।
कोरोना मुक्त रखने के लिए इन नियमों का किया जाएगा पालन
-नियमों का पालन कराने के लिए वार्ड के मंदिर या मस्जिद से उद्घोषणा कराई जाएगी
-वार्ड में किसी भी रूप में लोग समूह में एकत्र नहीं होंगे
-इन वार्ड में निगरानी समितियों को अधिक सक्रिय किया जाएगा
- निगरानी सिमित में पार्षद चौकीदार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल किए जाएंगे।
-सामान देने से पहले व दुकान में रखने के बाद सेनिटाइटाइज किया जाएगा
-दुकानों के बाहर निधार्रित दूरी पर गोले खींचे जाएंगे
-वार्ड में कोविड जांच स्थल व आईसोलेशन वार्ड चिन्हित होगा
-अति आवश्यकता होने पर ही लोग अपने घरों से निकलेंगे
-वार्ड की दुकानों का खुलने का समय निधार्रित होगा
-दुकान पर सामान लेते व देते समय मास्क लगाकर रखेंगे
-वार्ड में बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की जांच होगी
-पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उसे आईसोलेशन वार्ड में रहना होगा
-निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही व्यक्ति को वार्ड में प्रवेश दिया जाएगा
-पार्षद की ओर से दो लोगों को कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए रखा जाएगा
अन्य वार्डों में कराया जाएगा इन नियमों का पालन
कोरोना मुक्त वार्ड में जो नियम लागू किए गए हैं यही नियम बाकी अन्य वार्ड में भी लागू कराए जाएगा। इन वार्डों में लोगों की जांच करके इनको दवा उपलब्ध कराई जाएगी। जो लोग पॉजिटिव पाए जाएंगे उनको वार्ड में या सामुदायिक केंद्र में बने आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी
------------
नगरीय क्षेत्र में लोगों में इस बार संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता भी आई है। यही कारण है कि जितनी तेजी से संक्रमण बढ़ा था, उसी के अनुसार कम भी हो गया। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की दवाइयों का प्रयोग किया है। इसके अलावा प्रशासन की गाइडलाइन का पालन सोसायटियों और मोहल्लों में स्वैच्छा से किया।
डॉ एनके गुप्ता, सीएमओ
--------
कुल आबादी- 46,81,645
जिले की कुल नगरीय आबादी- 31,62,547
जिले की कुल ग्रामीण आबादी - 15,19,098
29 मई तक कोरोना के कुल केस- 54,915
नगरीय क्षेत्र में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या- 41005
ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या- 13900
कोरोना संक्रमितों की अब तक हुईं कुल मौत- 434
नगरीय क्षेत्र में संक्रमितों की कुल मौत- 315
ग्रामीण क्षेत्र में कुल संक्रमितों की मौत- 119
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें