अब 100 लोगों की जांच में मिल रहे सिर्फ दो संक्रमित
गाजियाबाद। जिले में 26 दिन में 1.48 लाख लोगों की जांच के बाद संक्रमितों की संख्या मरीजों की पुष्टि हुई है। इन 26 दिनों में संक्रमण दर भी 20 फीसदी से घटकर 1.53 फीसदी पर आ गई है। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट भी 82.34 से बढ़कर 95.49 पर पहुंच गया है। पिछले तीन दिन से संक्रमितों का आंकड़ा 150 से 175 पर आ गया है। जबकि 30 अप्रैल से दो मई के बीच संक्रिमतों की संख्या 1788 से 1085 और मृतकों की संख्या 17 से बीस के बीच थी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर 25 अप्रैल से पांच मई के बीच चरम पर रही। दूसरी लहर में सबसे अधिक 30 अप्रैल को 1788 लोग संक्रमित हुए। उन दिनों में 900 से 17 सौ तक प्रतिदिन संक्रमण की चपेट में आ रहे थे। अप्रैल में कुल 12859 केस मिले। मई के 26 दिनों में 13438 लोग संक्रमण की चपेट में आए थे। दिसंबर 2020 तक जिले में कुल 102 संक्रमितों की ही मौत हुई थी, लेकिन 26 मई को यह संख्या 421 पर पहुंच गई है। यानि अप्रैल एवं मई में दूसरी लहर की चपेट में सबसे अधिक 319 संक्रमितों की मौत हुई है। कोरोना की पहली लहर जून 2020 में शुरू होकर सितंबर में चरम पर पहुंची थी। इस दौरान संक्रमितों की संख्या अधिक होने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता रहा, लेकिन दूसरी लहर की अपेक्षा संख्या बहुत कम थी। दूसरी लहर अचानक से तेज होकर घातक होने लगी। अब पिछले एक सप्ताह से सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है।
30 अप्रैल से दो मई एवं 24 से 26 मई के बीच संक्रमित एवं मृतकों की स्थिति
तारीख - जांच - संक्रमित - डिस्चार्ज - मौत- रिकवरी रेट - संक्रमण दर
दूसरी लहर में संक्रमण में कमी आई है। इसके लिए लॉकडाउन के अलावा स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत थी। अभी तक कुछ दिन तक कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें, जिससे संक्रमण दर और कम हो सके।
-डॉ. अजय शंकर पांडेय
अभी संक्रमण का खतरा टला नहीं है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न करें। संक्रमण दर में कमी आई है। आने वाले दिनों में संख्या और भी कम होगी, लेकिन अभी पूरी तरह से सजग रहने की जरूरत है।
-डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ