मामले कहासुनी पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल
गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र के गांव नाहल में मामले कहासुनी पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया है।
गांव नाहल निवासी वकील अहमद और फिदा हुसैन के परिजनों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर गाली-गलौच हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। फिदा हुसैन ने असलम, अकरम, वकील, आलमगीर और जुल्फिकार को नामजद किया है, जबकि वकील अहमद ने फरियाद, शादाब, नदीम, जूरसैद, फरमान और असलम के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते खूनी संघर्ष शुरू हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे व धारदार हथियार के अलावा तमंचे की बट से मारपीट की गई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है।