फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग रिपब्लिक में 600 से ऊपर पहुंचे कोरोना के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रॉसिंग रिपब्लिक में 600 से ऊपर पहुंचे कोरोना के मरीज
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक संक्रमण तेजी से फैल रहा हैद्घ 29 सोसायटी में करीब 600 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। लोगों को एंबुलेंस तक नहीं मिल पा रही है। एंबुलेंस आ भी रही है तो कई गुना अधिक पैसे ले रही है।
विज्ञापन

क्रासिंग रिपब्लिक क्रॉमा के अध्यक्ष तरुण चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण क्रासिंग की सभी सोसायटी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन लोगों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई हेल्प नहीं मिल रही है। किसी भी जरूरत के लिए फोन किया जा रहा है तो लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने में भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक लोग अपने पास ही व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी सोसायटी के लोग अपने पास से ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करें। अपने पड़ोस के लोगों दवा दिलाने से खाने का भी ध्यान रखें। महासचिव उज्ज्वल मिश्रा ने बताया कि हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं। इन्हें संभालना बहुत जरूरी है। इसलिए कोरोना नियमों के पालन के साथ एक दूसरे की मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें