फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता : मयूर विहार में पड़ोसियों ने की महिला की पीटकर हत्या

विज्ञापन
हत्या के बाद विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
बर्बरता : मयूर विहार में पड़ोसियों ने की महिला की पीटकर हत्या
विज्ञापन

मसूरी। मसूरी थानाक्षेत्र के मयूर विहार डासना में मंगलवार रात नाली का पानी रोकने पर हुए विवाद में पड़ोसियों ने 55 वर्षीय रमजानो को पीट-पीटकर मार डाला। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने पहले लाठी-डंडों से हमला किया फिर छत से पथराव किया। पथराव में रमजानो के दो बेटे शाहरुख और माजिद भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतका के पति इलियास की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
डासना के मयूर विहार निवासी इलियास और उनके बेटे कारपेंटर का काम करते हैं। उनका कहना है कि मंगलवार को उन्होंने अपने घर के गेट पर सीढ़ी बनवाई थी, इसके चलते उन्हें रात भर के लिए नाली का पानी रोकना पड़ा। आरोप है कि पड़ोसी बाले हसन ने पानी रोकने का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इलियास का कहना है कि उनकी पत्नी रमजानो ने विरोध किया तो बाले हसन की पत्नी नाजरून तथा बेटे सुल्तान व सुहैल भी झगड़ा करने लगे। इस दौरान सुल्तान ने फोन करके अपने यहां काम करने वाले शकील को भी बुला लिया। इलियास का कहना है कि बाले हसन और उसके परिजनों ने रमजानो तथा बेटों शाहरुख व माजिद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

सिर पर लाठियों से प्रहार और पत्थर के हमले से हुई मौत
इलियास का कहना है कि बाले हसन के परिजनों ने लाठियों से हमला किया। इसी दौरान शकील ने छत से पथराव कर दिया। हमले में रमजानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहरुख व माजिद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

दबिश दे रही पुलिस
सीओ सदर कमलेश पांडेय ने बताया कि पानी रोकने को लेकर विवाद हुआ था। इलियास की तहरीर पर बाले हसन, उसकी पत्नी नाजरून, बेटे सुहैल व सुल्तान तथा एक अन्य शकील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें