फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान देशभर में निकालेंगे मिट्टी यात्रा

विज्ञापन
किसानों के साथ बैठक करते राकेश टिकैत। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
किसान देशभर में निकालेंगे मिट्टी यात्रा
विज्ञापन

साहिबाबाद। किसान बंगाल चुनाव के बाद देश भर में कृषि कानूनों के खिलाफ अभियान तेज करने की योजना बना रहे हैं। इसी के मद्देनजर 15 मई से मिट्टी यात्रा निकालने की तैयारी चल रही है। उधर, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एक बार फिर 15 अप्रैल को बंगाल की यात्रा करने वाले हैं। इस पर बंगाल के किसान संगठनों के साथ भी बैठक में रणनीति तय की गई। वहीं, पंचायत चुनाव, खेती और किसान आंदोलन में सामंजस्य स्थापित करने के लिए भाकियू ने सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। राकेश टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने सभी अध्यक्षों को 15 अप्रैल के बाद से आंदोलन की कमान सौंपने की बात कही।
मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 15 अप्रैल को फिर पश्चिम बंगाल में रहेंगे। वह आसनसोल में यात्रा के दौरान किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने बताया कि गाजीपुर बार्डर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह मंडलों की बैठक हुई। इसमें आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर और बरेली व मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक व तहसील अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक राकेश टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि कोरोना की वजह से सोमवार को पहले चरण में मंडल अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई। इसके बाद आगे अन्य मंडलों के पदाधिकारी भी आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक और रमेश मलिक ने बताया कि राकेश टिकैत ने निर्देश दिए हैं कि सभी पदाधिकारी लंबे आंदोलन की तैयारी रखें। खेत में फसल कटाई का काम चल रहा है, पंचायत चुनाव भी हैं और आंदोलन भी चल रहा है। इन तीनों में आपसी तालमेल के जरिए ही सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि खेत का काम बिगड़ा तो देश का बड़ा नुकसान होगा और अन्नदाता देश का नुकसान बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। ऐसे में जो भी किसान आंदोलन में रहें, उनके ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारियों की यह भी जिम्मेदारी है कि वह उनके खेत पर नजर रखें ताकि कोई काम न बिगड़ पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें