फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफिले के साथ प्रचार करने में 50 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
काफिले के साथ प्रचार करने में 50 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

लोनी। आचार संहिता का उल्लंघन में रविवार रात लोनी पुलिस ने वार्ड नंबर-13 की प्रत्याशी अंशु मावी, उनके पति सूरज मावी, ससुर ईश्वर मावी समेत 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर काफिले में अधिक गाड़ी लेकर चलने और जरूरत से ज्यादा भीड़ इकट्ठी करने पर कार्रवाई की गई। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अज्ञात की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

लोनी एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 13 की प्रत्याशी अंशु मावी रविवार शाम खड़खड़ी गांव और गनौली गांव में एक दर्जन चार पहिया वाहन लेकर प्रचार कर रहे थे। इस दौरान प्रत्याशी करीब 50 अज्ञात लोगों को लेकर वोट मांग रहे थे। सभी लोग घूम-घूम कर नारेबाजी कर रहे थे और पोस्टर चिपकाते हुए नजर आए। एसएचओ ने बताया कि अंशु मावी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वोटरों पर दबाव बनाते पाए गए। उनके खिलाफ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन और नियम से अधिक गाड़ी ले जाना और 50 लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के मामले में पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। एसएचओ ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से 50 अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं मामले में ईश्वर मावी ने बताया कि वह लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हैं। जब वह जनसंपर्क करते हैं तो लोगों की भीड़ उमड़ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें