फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागुनपुरम के गेट पर लोगों ने की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
महागुनपुरम के गेट पर लोगों ने की भूख हड़ताल
विज्ञापन

गाजियाबाद। महागुनपुरम सोसायटी में दूषित पानी पीने से 250 से अधिक लोगों के बीमार होने और तीन सप्ताह बीतने के बावजूद दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई। इससे रेजिडेंट्स का सब्र रविवार को जवाब दे गया। मामले में अब तक बिल्डर के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज न होने से नाराज रेजिडेंट्स ने एनएच-9 से सटे सोसायटी गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल की। क्रमिक भूख हड़ताल में बुजुर्गों के साथ सोसायटी के 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कविनगर थाना प्रभारी के 17 अप्रैल तक कार्रवाई के आश्वासन के बाद रेजिडेंट्स ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
दूसरी ओर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने धरना स्थल पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे रेजिडेंट्स से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। महागुनपुरम एओए पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग द्वारा अपनी लिखित जांच रिपोर्ट अब तक नहीं देने और एनसीडीसी लैब दिल्ली की रिपोर्ट आने में देरी का मामला भी उठाया। जिस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने सीएमओ से बात कर रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने को कहा। वहीं रेजिडेंट्स में जीडीए अधिकारियों की बिल्डर के साथ बैठक के बावजूद अब तक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में सुधार संबंधी कोई कार्रवाई शुरू न करने से गुस्सा दिखाई दिया।
विज्ञापन

एओए अध्यक्ष नवीन तोमर ने बताया कि मामले में दोषियों पर कोई कार्रवाई तो दूर एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है। पुलिस से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई जा चुकी है। लोगों के बीमार पड़ने के बावजूद दोषियों पर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इसे लेकर शांतिपूर्ण तरीके से क्रमिक भूख हड़ताल की गई। दूषित पानी से करीब 250 से अधिक लोगों के बीमार होने का मामला गंभीर है। अब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से बगैर शोधित पानी सोसायटी के आसपास बहाने, भूजल दूषित होने और बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।
जीडीए के साथ हुई बैठक में बिल्डर ने 15 दिन के अंदर पुराने एसटीपी की कमियों को दूर कराने की बात कही थी लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्हें एनसीडीसी लैब दिल्ली की रिपोर्ट का इंतजार है। कई बार मांगने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग ने अभी तक अपनी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है। कविनगर थाना प्रभारी और भाजपा महानगर अध्यक्ष ने मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस मौके पर महासचिव मूलचंद शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, अंशु चौधरी, रविता, गर्विता, आयुषी जिंदल, बीएस तोमर, एचके शर्मा, शशि कुमार, वैभव भटनागर, वैभव अग्रवाल, अंशु चौधरी सहित आदि रेजिडेंट्स मौजूद रहे। ---------------------
बोले निवासी
1. दूषित पानी से बीमार होने के मामले में तीन सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन दोषियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल की गई। कविनगर थाना प्रभारी ने 17 अप्रैल तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दोषियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। - नवीन तोमर, अध्यक्ष, महागुनपुरम एओए
----------
2. सोसायटी में लोगों को रहते हुए आठ साल बीत चुके हैं लेकिन लोग सीवर, साफ पानी सहित रखरखाव से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के खिलाफ भूख हड़ताल की गई। जीडीए में आश्वासन के बावजूद बिल्डर अब तक कोई काम करने को तैयार नहीं है। - मूलचंद शर्मा, महासचिव, महागुनपुरम एओए
--------
3. दूषित पानी से लोगों के साथ बच्चों के बीमार होने के गंभीर मामले के बावजूद अब तक दोषियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। सोसायटी के लोग सालों से पानी सहित विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग का रवैया बेहद चिंताजनक है। - ईशांत वत्स, निवासी
विज्ञापन

--------
4. सोसायटी के लोगों को एनसीडीसी लैब दिल्ली की रिपोर्ट का इंतजार है। जीडीए के आदेश के बावजूद बिल्डर एसटीपी की कमियों को दूर करने को तैयार नहीं है। कार्रवाई होने तक लगातार आंदोलन जारी रहेगा। - रविता, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें