फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेँटर में युवतियों से छेडछाड़

विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
स्पा सेंटर में युवतियों से छेड़छाड़
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में युवतियों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। स्पा संचालिका ने एक नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लिंक रोड थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनका लिंक रोड क्षेत्र में स्पा सेंटर है। इसका उन्होंने लाइसेंस लिया हुआ है। आरोप है कि शनिवार को तीन युवक स्पा सेंटर पर पहुंचे। इसके बाद मसाज का रेट पूछकर वहां मौजूद तीन युवतियों से छेड़छाड़ कर वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसकी एवज में एक लाख रुपये मांगने लगे। महिला का आरोप है कि तीनों ने खुद को मीडियाकर्मी बताया और आईकार्ड भी दिखाया। उन्होंने इसकी शिकायत लिंक रोड थाने में दी। एसएचओ लिंक रोड रण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर फारूख सिद्दीकी निवासी शहीदनगर और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें