फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी से लौट रही महिला से बेटे के सामने दुष्कर्म

विज्ञापन
ghaziabad news
विज्ञापन
पार्टी से लौट रही महिला से बेटे के सामने दुष्कर्म
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में बेटे के सामने मां के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी अपने कार सवार साथियों के साथ फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पीड़िता द्वारा बताई कुछ लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक रविवार को वह अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ एक रिश्तेदार के यहां जन्मदिन समारोह में मोहननगर गई थी। रात में वापसी के समय वह कार में रिश्तेदारों के साथ आ गई। पीड़िता के मुताबिक रात करीब 8 बजे रिश्तेदारों ने उसे नंदग्राम थाना क्षेत्र में हिंडन रीवर मेट्रो स्टेशन पर उतार दिया। इसी बीच उसके बेटे को शौच लगा तो वह सड़क किनारे नीचे उतर गई। महिला का कहना है कि उसका बेटा शौच कर रहा था, इसी दौरान एक कार में चार लोग आए। इनमें से एक युवक उतरा और उसे दबोचकर साइड में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने साथियों के साथ कार में बैठकर फरार हो गया। पीड़िता ने जैसे-तैसे पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की लोकेशन मोहननगर में ट्रेस नहीं हुई है। वहीं, पीड़िता ने खुद को रिश्तेदार के यहां जन्मदिन पार्टी में जाना बताया, लेकिन उसके पति ने दवाई लेने जाने की बात कही। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें