फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह के शहादत दिवस पर यूपी और उत्तराखंड के किसान भरेंगे हुंकार

विज्ञापन
किसान आंदोलन में बैठक करते भाकियू अम्बावता के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
भगत सिंह के शहादत दिवस पर यूपी और उत्तराखंड के किसान भरेंगे हुंकार
विज्ञापन

साहिबाबाद। 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी गेट पर किसान आंदोलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवा किसान कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकार भरेंगे। युवा पगड़ी संभाल जट्टा कार्यक्रम के तहत आंदोलन की कमान संभालेंगे। किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यूपी गेट पर आंदोलन स्थल में टेंट लगाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके अलावा किसानों ने बारिश से बचने के लिए टेंट के पास पक्की नालियां भी बनाने की तैयारी की है। वहीं, रविवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भाकियू अंबावता की पंचायत हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता ने पदाधिकारियों को कानूनों के खिलाफ आंदोलन की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।
गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि शहीद भगत सिंह की 23 मार्च को पुण्यतिथि पर आयोजित पगड़ी संभाल जट्टा कार्यक्रम के लिए युवाओं का यूपी गेट पर आना शुरू हो गया है। उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी से युवा बड़ी तादाद में आएंगे। उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों से युवा किसान पहुंचने लगे हैं। युवाओं में जोश भरने के लिए खापों से भी किसान आएंगे। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से कहा गया है कि अगर उन्हें रास्ते में कहीं रोका जाए तो वे वहीं धरने पर बैठ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाकियू अंबावता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने बताया कि पंचायत में किसान आंदोलन को तेज करने के लिए रणनीति बनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अंबावता ने पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार के लिए जरूरी निर्देश दिए। साथ ही कानूनों को लेकर गांव-गांव में मीटिंग करने व एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और जनपद स्तर पर पदाधिकारी आने वाले15 दिनों में अपनी पूरी कार्यकारिणी जिले से लेकर गांव स्तर तक तैयार कर लें। हर गांव में छोटी -छोटी मीटिंग करके कानूनों की सच्चाई बताई जाए। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें। आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए संगठन से पुराने तेज तर्रार लोगों को भी जोड़ने की बात कही। इस दौरान अनिल नांदल, विकास सैनी, अनु पांडे, ठाकुर मुकेश सोलंकी, रामपाल सिंह, शमशेर दहिया, अजब सिंह, अनिल, प्रवीण अंबावत, तंजीम गुर्जर, विकास सैनी, अनूप पांडे, राजवीर, महेंद्र राणा, अनिकेत, पवन तेवतिया, चौ. कृष्णशाह, आलम, बीनू अधाना, नईम चौधरी, सागर सिंह, फरमान त्यागी, सलीम, कविता शर्मा, सुमन चौधरी, चित्र वर्मा, पूजा वर्मा मौजूद रहे। उधर, किसानों के समर्थन में दी पार्टिकल्स कलेक्टिव-दिल्ली के छात्र - छात्राओं ने शहीद भगत सिंह और अन्य देशभक्तों के बनाए गानों पर मंचन किया। इसे वहां मौजूद किसानों ने काफी सराहा। इसके बाद टीम ने मंच पर भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें