फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्टिकल क्लब बना गाजियाबाद हॉकी लीग विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्टिकल क्लब बना गाजियाबाद हॉकी लीग विजेता
विज्ञापन

गाजियाबाद। आध्यात्मिक नगर स्थित गुरुकुल स्कूल में चल रही राम अवतार त्यागी मेमोरियल गाजियाबाद हॉकी लीग का रविवार को समापन हो गया। लीग के फाइनल मुकाबले में टैक्टिकल हॉकी क्लब ने अमीगो हॉकी क्लब को 6-2 से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री पूर्व हॉकी ओलंपियन जफर इकबाल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
बेस्ट प्लेयर फॉरवर्ड टैक्टिकल क्लब के हर्ष, बेस्ट गोलकीपर गरुणा क्लब के पार्थ कौशिक और बेस्ट मिड फील्डर्स अमीगो क्लब के मनीष राजपूत चुने गए। वहीं, प्रॉमिसिंग प्लेयर का खिताब प्रेरणा त्यागी, प्रिया तोमर, सक्षम त्यागी, मनीष यादव ने हासिल किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पद्मश्री जफर इकबाल ने कहा कि खेल से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। ऐसे में सही तकनीक के साथ खेल में कड़ी मेहनत कर ऊंचाई हासिल की जा सकती हैं। विशिष्ट अतिथि विद्या प्रकाश त्यागी, स्कूल निदेशक सचिन वत्स और जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे पहले हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अमीगो हॉकी क्लब ने गरुड़ा क्लब को 3-1 से हरा दिया। अमीगो क्लब के खिलाड़ी विशाल मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टैक्टिकल हॉकी क्लब ने राम अवतार त्यागी क्लब को 3-0 से मात दी। समापन समारोह में हॉकी गाजियाबाद पदाधिकारी राकेश शर्मा, कमल कांत त्यागी, पंकज त्यागी, राजीव त्यागी, सुकन्या, स्नेहा, अशोक अमीन व नीरज कौशिक ने भी विचार रखे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिवाकर राम, हमजा मुस्तफा और अनुराग रघुवंशी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें