फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गए कारोबारी के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में गए करोबारी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। परिवार समेत भतीजी की शादी में संभल गए परचून कारोबारी के मकान को चोरों ने खंगाल दिया। मकान के ताले तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण और ढ़ाई लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गए। परिवार घर वापस लौटा तो उसे चोरी का पता चला। इस संबंध में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की अमन कॉलोनी गोसिया मस्जिद के निकट अतीक अहमद उर्फ मुन्ना परिवार के साथ रहते हैं। उनकी वहीं पर परचून की दुकान है। अतीक अहमद ने बताया कि वह 23 फरवरी को परिवार के साथ भतीजी की शादी में संभल गए थे। 24 फरवरी की सुबह घर वापस लौटे तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा हुआ है। उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि चोर 10 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात, ढ़ाई लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान ले गए। बताया कि इसमें 15 तोले के सोने के हार, हाथ के कड़े, 750 ग्राम चांदी थी। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं, जिससे उन्हें पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

बढ़ रहीं घटनाएं
शहर में लगातार पिछले कुछ दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चोर बंद घरों को निशाना बनाते हैं। लोगों की कहना है कि चोर पहले रेकी करते हैं और पता लगाते हैं कौन सा घर खाली है।मौका मिलते ही घर का ताला तोड़कर चोरी कर लेते हैं।
विज्ञापन

साइलेंट कटर का कर रहे इस्तेमाल
लोगों का कहना है कि चोर ताले तोड़ने के लिए साइलेंट कटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताला तोड़ने के लिए लॉक भी आ रहा है। उससे आवाज नहीं होती है और ताला आसानी से टूट जाता है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस रात में गश्त करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें