फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपतियों की समस्याओं का होगा समाधान

विज्ञापन
व्यापारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
उद्योगपतियों की समस्याओं का होगा समाधान
विज्ञापन

गाजियाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को उद्योग बंधु की बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। उद्यमियों ने कई समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडेय ने कहा कि औद्योगिक विकास की दृष्टि से गाजियाबाद महत्वपूर्ण जिला है। औद्योगिक विकास को लेकर सभी संबंधित विभाग मुस्तैदी से कार्य करें। औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक में विगत 29 जनवरी को संपन्न हुई बैठक के एजेंडे के आधार पर लिए गए निर्णयों की समीक्षा की। विद्युत आपूर्ति के संबंध में जिलाधिकारी को कई क्षेत्रों में ब्रेकडाउन होने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अनवरत रूप से सुनिश्चित कराई जाए और जिन-जिन क्षेत्रों में ब्रेकडाउन की समस्या आ रही है, उन्हें चिन्हित करते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में जहां-जहां पर सड़कें खराब हैं और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सही नहीं है, वहां संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी पुलिस स्तर पर सभी औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों के साथ बैठक करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश मित्र योजना पर अलग से होगी समीक्षा
निवेश मित्र योजना पर अलग से समीक्षा बैठक किए जाने के निर्देश संयुक्त आयुक्त उद्योग को दिए गए। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा संचालित फ्रेट सब्सिडी योजना के तहत निर्यातक इकाईयों के माल को बंदरगाह तक भेजने में जो खर्च आता है, जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति द्वारा ऐसे 13 दावों पर स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें