फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी

विज्ञापन
वसंत पंचमी की पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
मां सरस्वती की आराधना के साथ मनाई गई वसंत पंचमी
विज्ञापन

गाजियाबाद। वसंत पंचमी के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन के बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। कविनगर बी ब्लाक स्थित शिव मंदिर, नेहरूनगर शिव मंदिर, दूधेश्वरनाथ मंदिर, स्वयंभू मंदिर सहित विजनयगर, राजनगर एक्सटेंशन, प्रतापविहार आदि जगहों पर सरस्वती पूजा हुई।
भारतीय योग संस्थान और पुराना गांधी नगर आर्य समाज ने वसंत पंचमी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर संगीत-नृत्य, भजन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम से पहले वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया और अमर बलिदानी वीर हकीकत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस मौके पर दिनेश महाजन, अन्नू महाजन, पिंकी अरोड़ा, इशा सिंह, विजय शर्मा ,पूनम सिंघल, सुनीता शर्मा, अन्नू अग्रवाल ,सिमरन ,मन्नत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोजपुर विकास समिति ने की पूजा-अर्चना
विजयनगर में नवयुवक भोजपुरी विकास समिति ने सरस्वती पूजन का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महासचिव आत्मा प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय आर्य युवक परिषद ने आयोजित की गोष्ठी
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने गोष्ठी का आनलाइन आयोजन किया। डॉ रामचंद्र ने कहा कि वसंत पंचमी सरस्वती पूजा एवं राष्ट्र आराधना का दिन है। इस दिन ऋतुराज बसंत का शुभारंभ होता है। कार्यक्रम में गायिका संगीता आर्या गीत, वीरेन्द्र आहूजा,डॉ. रचना चावला, प्रगति आर्या, संध्या पांडेय, संतोष आर्य आदि गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें