फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानूनों पर सीटू ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
श्रम कानूनों को लेकर सीटू ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। श्रम व कृषि कानूनों को लेकर मंगलवार को सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन) ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
सीटू कार्यकर्ता केंद्र सरकार की ओर से लाए गए चार श्रम कोड व तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार के ये कानून एक तरफा हैं। इससे मजदूर और किसानों के साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सीटू के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष एमएल मलकोटिया ने कहा कि इन कानूनों का असर तेजी से मजदूरों पर पड़ रहा है। केंद्र सरकार देश को बनाने व खिलाने वालों के अधिकारों को लगातार खत्म कर रही है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके खिलाफ किसान मजदूर देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। आगे इसको और तेज किया जाएगा। जिला महासचिव दिनेश मिश्रा ने कहा कि सरकार को यह कानून हर हाल में वापस लेने होंगे। नहीं तो देश में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष जीएस तिवारी ने किया। इस मौके पर जेपी शुक्ला, राजवीर सिंह, सुशील शर्मा, रुकसाना बेगम, नर्गिस बेगम, आयशा, ईश्वर त्यागी, रविंद्र कुमार, राकेश रोबिन, विजय सिंह, टीके थामस, अनिल कुमार, जय कुमार, ईश्वर झा, मुन्ना राम, केके तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें