फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में शामिल होने वालों का रिकॉर्ड रखेगी भाकियू

विज्ञापन
आंदोलन ‌स्थल पर हुक्का पीते किसान।
विज्ञापन
किसान आंदोलन में शामिल होने वालों का रिकॉर्ड रखेगी भाकियू
विज्ञापन

साहिबाबाद। कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी गेट पर चल रहे आंदोलन में किसानों का अब भाकियू पूरा रिकॉर्ड रखेगी। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए मिले इनपुट पर किसान आंदोलन की कमेटी पूरी तरह सतर्क हो गई है। रविवार को भाकियू पदाधिकारियों ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बने कैंपों में किसानों के आधार कार्ड चेक कर नाम, पते व अन्य जानकारियों के साथ रिकॉर्ड तैयार किया। इस दौरान टीम ने अन्य प्रकार की परेशानियों को भी जानने का प्रयास किया। दिनभर में सौ से अधिक टेंटों में जांच अभियान चलाया गया।
भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि किसानों के चक्का जाम में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के आंदोलन को बदनाम करने के कुछ इनपुट मिले थे। इस पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन स्थल पर आने वालों का आधार कार्ड जांचने व पूरा रिकॉर्ड दर्ज करने की बात कही थी। रविवार सुबह भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में दस से अधिक युवाओं की टीम बनाकर अभियान चलाया गया। टीम ने सुबह करीब दस बजे खोड़ा कट से अभियान की शुरुआत की और दिनभर में सौ टेंटों के अंदर जाकर किसानों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान कैंपों में रुकने वाले किसानों के आधार कार्ड चेक किए गए। जिसके आधार पर उनमें नाम, पते व मोबाइल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी, कैंप में किसानों की मौजूदा संख्या आदि रिकॉर्ड दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र मलिक के मुताबिक, अभियान के दौरान आंदोलन में शामिल किसानों से संवाद कर यह जानने का प्रयास किया कि आंदोलनकारियों को किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें