फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले टिकैत - एक फोन पर एक लाख किसान करेंगे दिल्ली कूच

विज्ञापन
यूपी गेट पर मौजूद किसान। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
बोले टिकैत - एक फोन पर एक लाख किसान यूपी-उत्तराखंड से करेंगे दिल्ली कूच
विज्ञापन

साहिबाबाद। संसद से लेकर सड़क तक कृषि कानूनों पर चल रहे गतिरोध के बीच सरकार और किसान समिति के बीच बातचीत का दौर थमा हुआ है। इस पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक कॉल पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से किसानों की फौज दिल्ली कूच करेगी। लेकिन आंदोलन लंबा चलने के लिए एक लाख किसानों को स्टैंड बाई में रख कर आराम दिया गया है। दोनों राज्यों में किसान ट्रैक्टर में डीजल भरवाकर दो घंटे में दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार खड़े हैं। मगर अभी इन किसानों को खेत में काम करने के लिए कहा गया है। उधर, राकेश टिकैत ने जींद में महापंचायत के बयान को लेकर भी कहा कि इसे समझने की जरूरत है।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि जींद की महापंचायत में किसान सिर्फ तीनों कानूनों को वापस लेने की बात कर रहे हैं। सरकार से गद्दी थोड़ी मांग ली है, वह राजा हैं उस पर बने रहें। लेकिन किसानों की मांगों को जरूर सुनें। मगर उनके बयान को दूसरी तरह से समझा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें