जिले में मिले छह नए संक्रमित, तीन हुए स्वस्थ
गाजियाबाद। जिले में को शुक्रवार कोरोना संक्रमण के छह नए मामलों की पुष्टि की गई जबकि तीन संक्रमित स्वस्थ हुए। जिले में अब तक 26614 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से 26446 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रशासनिक स्तर पर 102 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। फिलहाल जिले में 66 संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। ब्यूरो