फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : रालोद ने बनाई कमेटी, प्रत्याशी तय करेगा हाईकमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : रालोद ने बनाई कमेटी, प्रत्याशी तय करेगा हाईकमान
विज्ञापन

गाजियाबाद। पंचायत चुनाव में रालोद इस बार मजबूती से ताल ठोंकेगा। जिला पंचायत प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष यशवीर सिंह ने गाजियाबाद जिले में छह सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनवीर सिंह, वरिष्ठ नेता कुंवर अय्यूब अली, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल गुर्जर, अमरजीत सिंह बिड्डी, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामभरोसे जाटव और पश्चिमी यूपी के महासचिव ओडी त्यागी को शामिल किया गया है।
जिला पंचायत चुनाव रालोद के टिकट पर लड़ने की चाहत रखने वाले दावेदारों को पहले जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रमुख के पास आवेदन करना होगा। सभी दावेदारों की सूची जिलाध्यक्ष की ओर से इस विशेष चुनाव कमेटी के पास भेजी जाएगी। छह सीनियर नेताओं की यह समिति दावेदारों के नामों की सूची में से तीन जिताऊ दावेदारों के नाम तय करके रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष यशवीर सिंह के पास भेजेगी। वह इस पर मंथन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को अपनी संस्तुति के साथ नामों को भेजेंगे। यशवीर सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह व उपाध्यक्ष जयंत चौधरी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने सिंबल पर उतारे प्रत्याशी तो रालोद भी देगा सिंबल
फिलहाल रालोद ने समर्थन देकर जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय लिया है। रालोद ने बिना सिंबल के चुनाव लडने का निर्णय लिया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अगर इन चुनाव में भाजपा अपने सिंबल पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी तो रालोद भी सिंबल देकर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें