फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में जान की बाजी लगाने वाले 400 योद्धाओं को आज लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जंग में जान की बाजी लगाने वाले 400 योद्धाओं को आज लगेगा टीका
विज्ञापन

गाजियाबाद। करीब दस महीने तक कोरोना से जंग लड़ने वाले 400 वारियर्स को शनिवार को टीका लगाया जाएगा। जिले में पहला टीका नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लगाया जाएगा। चार केंद्रों पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक अ?भियान चलेगा। इसके बाद बचे हुए अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के लिए शासन से गाइडलाइन मिलने के बाद सोमवार से फिर शुरू होगा।
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी ली। डासना सीएचसी प्रभारी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि सभी कैमरे काम कर रहे हैं। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि कोविड वैक्सीन पर कड़ी निगरानी रखें और अपनी देखरेख में उसे सील कराएं और शनिवार को प्रात: अपनी देखरेख में टीकाकरण कराएं। जिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह प्रधानमंत्री द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के औपचारिक उद्घाटन के बाद जिले में लगभग 400 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ही भारत सरकार की ओर से जिले को 27410 वैक्सीन मिल गई थी। वैक्सीन को निर्धारित तापमान पर जिला स्तरीय वैक्सीन स्टोर में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। शुक्रवार को चारों वैक्सीनेशन सेंटर तक टीका सुरक्षित पहुंचा दिया गया। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि वैक्सीन स्टोर में लगे आईएलआर में आठ घंटे तक बिजली न आने पर भी जरूरी तापमान बना रहेगा। हालांकि स्टोर में बैकअप की भी समुचित व्यवस्था है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना, संतोष मेडिकल कॉलेज प्रताप विहार, जिला महिला अस्पताल और यशोदा अस्पताल कौशांबी में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इन सभी सेंटरों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है। डासना में निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि यहां वैक्सीन को निर्धारित मानकों एवं तापमान में सुरक्षित रखा गया है। सीएचसी डासना में 690 डोज भेजी गई है। शनिवार को यहां 100 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने भी कार्यालय में पहले चरण के टीकाकरण के लिए की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
पहले चरण की व्यवस्था
कुल लक्षित स्वास्थ्य कर्मी -21003
कुल टीकाकरण सत्र - 44
कुल टीकाकरण टीम - 70
कुल टीकाकरण सत्र - 280
कुल पर्यवेक्षक - 44
कुल टीकाकरण कर्मी - 140
कुल पुलिस कर्मी - 190
कुल होम गार्ड - 70
कुल सहयोगी कर्मी - 70
कुल मोबालाइजर - 280
जनपद स्तरीय वैक्सीन स्टोर -1
कुल कोल्ड चेन पाइंट - 29
कुल आईएलआर - 48
कुल डीप फ्रीजर - 56
वैक्सीन कैरियर - 2540
आईसपैक - 11495
उपलब्ध वैक्सीन - 27410 डोज (2741 वायल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें