फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक जयराम की बेटी ने पुलिस कस्टडी में ठेकेदार को मारा जूता

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक जयराम की बेटी ने पुलिस कस्टडी में ठेकेदार को मारा जूता
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में गिरफ्तार आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी की अस्पताल में मृतक जयराम की बेटी ने जूते से पिटाई कर दी। पुलिस अजय त्यागी को गिरफ्तार करने के बाद शाम को जिला एमएमजी अस्पताल में मेडिकल कराने ले गई थी। पुलिस ने किसी तरह से ठेकेदार अजय त्यागी व उसके सहयोगी संजय गर्ग को वहां से निकाला और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों को लेकर दो सिपाही ही अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में पिटाई के बाद कोर्ट में दोनों की पेशी के दौरान भारी पुलिस तैनात रही। मेडिकल करने वाले डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि 42 वर्षीय अजय त्यागी और 41 वर्षीय संजय गर्ग की मेडिकल जांच सामान्य है।
विज्ञापन

मंगलवार को मधुबन-बापूधाम थाने की पुलिस आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी और उसके सहयोगी संजय गर्ग को एमएमजी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले गई थी। मेडिकल जांच के बाद पुलिस जैसे ही उसे लेकर बाहर जा रही थी, उसी दौरान वहीं पर भर्ती पति की सेवा में लगी मृतक जयराम की बेटी ने ठेकेदार की जूते से पिटाई कर दी। हंगामा होने पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने पूनम को धक्का देकर पीछे किया और ठेकेदार को वहां से बचाकर ले गई। दोनों आरोपियों को पुलिस गाड़ी में बैठाकर कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें