फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 कोरोना संक्रमित, 42 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
23 नए कोरोना संक्रमित मिले, 42 डिस्चार्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में 23 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 42 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब तक जिले में 26140 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 25597 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अभी 441 मरीजों का इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान 102 मरीजों की मौत हो चुकी है।
पांच और संदिग्धों में कोरोना स्ट्रेन निगेटिव
जिले में पांच और संदिग्ध मरीजों में कोरोना के नए स्ट्रेन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 155 संदिग्धों की जांच हो चुकी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ब्रिटेन से हाल ही में वापस लौटे दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी, लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट में नए स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों मरीज दिल्ली के रहने वाले हैं और साहिबाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कराने को नहीं हैं लोग तैयार
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जांच का लक्ष्य साढ़े तीन हजार का ही है, लेकिन 1300 से 14 सौ की आरटीपीसीआर जांच हो पा रही है। लोग अब जांच कराने से बचने लगे हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगर टीम किसी क्षेत्र में पहुंचती है तो कहा जाता है कि अब कोरोना खत्म हो चुका है, जांच कराने की जरूरत नहीं है। टीम को विशेष तौर पर सोसायटियों में जांच करने में दिक्कत आती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपील की है कि अभी जांच कराने में लापरवाही न बरतें और जांच करने वाली टीम का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें