फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चलेगा मास्क के लिए विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क न लगाया तो हर चौराहे पर पकड़ेगी पुलिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ आज से विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा। एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को आदेश जारी कर दिया है। कहा कि तीन गुना ज्यादा मास्क न लगाने पर चालान होने चाहिए। पहली बार चालान पर 100 रुपये और दूसरी बार चालान पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। एसएसपी ने कहा है कि ए, बी, सी स्कीम के तहत जिले में 150 चेकिंग प्वाइंट हैं। सभी पर मास्क को लेकर विशेष ध्यान रखा जाए। जितने चालान प्रतिदिन मास्क को लेकर हो रहे हैं, उससे तीन गुना चालान किए जाएं। बिना मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति को न छोड़ा जाए। साथ ही लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी करें। उन्हें समझाएं कि घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। इसमें अपनी सेफ्टी के साथ दूसरों की भी सेफ्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें