फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल मैनेजर से मारपीट करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल मैनेजर से मारपीट करने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर डासना टोल मैनेजर के साथ मारपीट के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों के बारे में भी पुलिस जानकारी कर रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मसूरी थाना प्रभारी उमेश पवार ने बताया कि टोल पर मारपीट करने के मामले में साबिद, आमिर, साजिद और शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी रोहन एंक्लेव डासना के रहने वाले हैं। बता दें कि चार अगस्त की देर रात टोल मैनेजर नीरज के साथ मारपीट हुई थी। आरोपी जिस गाड़ी से आए थे वह गाड़ी धौलाना विधायक असलम चौधरी के बेटे के नाम पंजीकृत है। इस मामले में विधायक असलम चौधरी ने बताया कि खुद टोल मैनेजर ने उनके भतीजे के साथ मारपीट की थी। उन्होंने खुद को लखनऊ में होने की बात कही थी। वापसी के बाद इस मामले को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि टोल मैनेजर ने जिस व्यक्ति से झगड़ा किया था वह उनका भतीजा है और हाईकोर्ट में वकील है। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों में विधायक का भतीजा शामिल नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीडीआर निकाल ली गई है। इसमें जिसका नाम सामने आएगा, विवेचना के दौरान गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें