फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की मां व बड़े भाई सहित चार और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साहिबाबाद विधायक की मां, बडे भाई, भाभी के साथ ही उनका भतीजा भी कोरोना की चपेट में आ गए है। मां और बडे भाई को यशोदा अस्पताल में भर्ती किया गया है,जबकि भाभी और भतीजे की स्थिति पर जिले का स्वास्थ्य विभाग निगाह रखे हुए है। बडे भाई कई माह से बीमार चल रहे थे। इससे पहले बडे भाई को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। एक माह पहले ही उन्हें अस्पताल से छुटटी दिलाकर घर लाए थे। विधायक सुनील शर्मा एवं उनकी पत्नी तथा बेटे को कोरोना की पुष्टि के बाद परिवार के सभी सदस्यों के टैस्ट कराए गए थे। बताते है कि रविवार को टैस्ट रिपोर्ट में परिवार के दूसरे सदस्यों में भी कोरोना की पुष्टि की सूचना साहिबाबाद विधायक को दी गई। इसके बाद उनकी माता जी तथा बडे भाई को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें