फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजियाबाद में एक ही संपत्ति पर 23 अलग-अलग बैंकों से लिया 85 लाख का लोन, ऐसे हुआ खुलासा, सच जानकर पुलिस हैरान

Sun, 06 Jun 2021 04:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नोएडा सेक्टर-27 स्थित शिवालिक मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक की नोएडा सेक्टर-27 स्थित शाखा से मैसर्स गोल्डन फ्रूडस के प्रोपराइटर उमेश गर्ग ने लोन के लिए आवेदन किया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : loan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना इलाके के शक्ति खंड तीन में रहने वाले दो व्यक्तियों द्वारा शिवालिक मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 85 लाख रुपये कर्ज लेने का मामला सामने आया है। बैंक की ओर से इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी गई है। इंदिरापुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-27 स्थित शिवालिक मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक की नोएडा सेक्टर-27 स्थित शाखा से मैसर्स गोल्डन फ्रूडस के प्रोपराइटर उमेश गर्ग ने लोन के लिए आवेदन किया। इसमें उन्होंने शक्ति खंड तीन स्थित अपने व गारंटर अजय के तीन मंजिला मकान को गिरवी रखा था। 

बैंक का आरोप है कि इसके आधार पर 85 लाख रुपये लोन उन्हें दे दिया गया। बैंक की जांच में सामने आया कि शक्ति खंड तीन वाले मकान और भोपुरा स्थित एक अन्य मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोनों ने लोन लिया है। बैंक का यह भी दावा है कि दोनों काफी शातिर हैं और उन्होंने फर्जी दस्तावेज के माध्यम से ही 23 अन्य बैंकों से भी लोन लिया हुआ है। 
विज्ञापन


बैंक को जब फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो एसएसपी गाजियाबाद को मामले की शिकायत दी गई। तीन जून को दोनों के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन

एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि बैंक की शिकायत पर उमेश गर्ग और गारंटर अजय के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें