गाजियाबाद। मंगलवार को गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू रद्द कर दी गई। इसके अलावा नई दिल्ली से गाजियाबाद तक चलने वाली ईएमयू भी रद्द रही। इस वजह से गाजियाबाद दिल्ली के लोकल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका असर गाजियाबाद व दिल्ली में ठहरने वाली अन्य ट्रेनों पर भी दिखा। कई लोगों के देरी से पहुंचने की वजह से उनके काम भी प्रभावित हुए।
यह ट्रेनें देरी से चलीं
मंगलवार को सहरसा विशेष किराया गरीबरथ विशेष पांच घंटे 32 मिनट देरी से आई। इसको यहां तड़के 5:48 पर पहुंचना था, लेकिन यह यहां 11:20 पर पहुंची।
दिल्ली-अलीगढ़ मेमू अपने निर्धारित समय से एक घंटे 21 मिनट, मुरादाबाद गाजियाबाद मेमू दो घंटे 41 मिनट, मथुरा गाजियाबाद ईएमयू एक घंटे 22 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार टर्मिनल विशेष किराया 11 घंटे 51 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि बीते दो तीन दिन से ट्रेनों के समय में सुधार आया है।