गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची से पड़ोसी के दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का नाम दानु (24) है। आरोपी ने बच्ची को बहाने से बुलाया था। घटना के बाद आरोपी कमरा बंद कर फरार हो गया था। रात में ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा।