मुरादनगर में दीवार गिरने से एक मौत
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से सटे मुरादनगर के पाइपलाइन रोड पर मोहल्ला हकीमपुरा में निर्माणाधीन गोदाम का प्लास्टर करते वक्त दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार के नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान गोविंदा निवासी बिहार के रूप में हुई है। वहीं मिस्त्री सोनू घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच के साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि यह प्लॉट हाजी यामीन का है और गोदाम हकीमपुरा निवासी गुलफाम का है। ठेकेदार नौशाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं निर्माणाधीन गोदाम को तुड़वाने के लिए पुलिस ने जेसीबी को बुला लिया है।