फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन स्थल पर लगातार हो रही चोरी और जेब कटने की घटना, किसानों ने दबोचे आधा दर्जन संदिग्ध

Wed, 10 Feb 2021 01:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
नारेबाजी करते किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में मंगलवार को किसान समिति के वालंटियरों ने आधा दर्जन संदिग्धों को दबोचा। लगातार बढ़ रही चोरी और जेब कटने के घटनाओं को देखते हुए वालंटियर सतर्क हैं। वहीं, एसपी सिटी, सीओ इंदिरापुरम समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। पल पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन


यूपी गेट पर 27 नवंबर से कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न राज्यों और जिलों से भारी संख्या में आए किसान फ्लाईओवर के नीचे व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन स्थल पर पंडालों और ट्रॉलियों में से किसानों के सामान, जूते, कपड़े और मोबाइल आदि चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसको लेकर किसान समिति गाजीपुर ने वालंटियर तैनात किए हैं, जो रात और दिन में शिफ्ट वार ड्यूटी कर संदिग्धों को पकड़ रहे हैं। 

मंगलवार को किसानों ने आंदोलन स्थल पर करीब आधा दर्जन संदिग्धों को दबोचा। उनसे पूछताछ की और आईकार्ड दिखाने को कहा। वह पहचान पत्र नहीं दिखा सके। तो वालंटियर ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। आंदोलन में सुरक्षा को लेकर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस बल तैनात है। पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें