कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए 30 से अधिक लोग बीमार
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील क्षेत्र के देहात में कुट्टू का आटा खाने से 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उनको उल्टी, दस्त की शिकायत हुई। कुट्टू का आटा उन्होंने बुधवार रात को पहले नवरात्रि पर खाया था। पीड़ितों को उपचार के लिए नगर के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं।
सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई। बता दें कि दो साल पूर्व भी नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से 15 से अधिक लोग बीमार हो गए थे।
मेरठ में 100 से ज्यादा बीमार
मेरठ में भी नवरात्रि के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से अलग-अलग इलाके में 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब खाद्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।
सोनीपत में कुट्टू के आटे से 250 लोगों की तबीयत बिगड़ी
कुट्टू का आटा खाने से सोनीपत के मॉडल टाउन, जीवन नगर और ओल्ड डीसी रोड क्षेत्र के 250 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें नागरिक अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के बीमार होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। नागरिक अस्पताल में रात 11 बजे से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। आठ से दस तक की संख्या में अलग-अलग समय पहुंचे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। प्रशासन ने मामले में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। डीसी सोनीपत का कहना है कि प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा, सीएमओ व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।