फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अफ्रीकी देशों की फैक्टरियों में लगेंगे गाजियाबाद के इलेक्ट्रिकल पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
धीरेंद्र मिश्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में तैयार बिजली के पैनल अब अफ्रीका के चार देशों की फैक्टरियों को रोशन करेंगे। ग्रेटर नोएडा में हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो में कविनगर के स्वदेशी कंपाउंड स्थित रश्मि इलेक्ट्रिकल के इलेक्ट्रिकल पैनल्स एंड ऑटोमेशन सिस्टम की खरीद के लिए नाइजीरिया, कैमरून, युगांडा और तंजानिया के उद्यमियों के साथ करीब सवा लाख डॉलर का एमओयू हुआ है। ट्रेड शो में जिले के एमएसएमई उत्पादों के 93 स्टॉल से 2.30 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।
यूपी आईटीएस के नोडल सहायक आयुक्त उद्योग मोहम्मद आकिफ ने बताया कि 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हुए ट्रेड शो में एक जिला एक उत्पाद के तहत जिले से 45 स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा एमएसएमई से जुड़ी महिला उद्यमियों ने 27 स्टॉल लगाए थे। ट्रेड शो में जिले के 36 निर्यातकों ने भी प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजनेस टू कंज्यूमर के तहत स्टॉल से करीब एक करोड़ रुपये की बिक्री हुई। बिजनेस टू बिजनेस के तहत विदेशों से आए उद्यमियों ने जिले के निर्यातकों से 70 करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादों की खरीद के संबंध में बातचीत की। इसी दौरान रश्मि इलेक्ट्रिकल से इलेक्ट्रिकल पैनल्स एंड ऑटोमेशन सिस्टम की खरीद के लिए एमओयू हुआ।

यह है इलेक्ट्रिकल पैनल्स एंड ऑटोमेशन सिस्टम
इलेक्ट्रिकल पैनल्स एंड ऑटोमेशन सिस्टम बनाने वाली रश्मि इलेक्ट्रिकल के सीएमडी साकेत अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां तैयार उत्पाद मिडिल ईस्ट समेत कई देशों में सप्लाई किए जाते हैं। उन्होंने इसी वित्तीय वर्ष में नाइजीरिया, कैमरून, युगांडा और तंजानिया के लिए आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद जताई है। साकेत अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिकल पैनल्स एंड ऑटोमेशन सिस्टम किसी फैक्टरी, मशीन या बिल्डिंग में बिजली की सप्लाई को नियंत्रित, सुरक्षित और स्वचालित तरीके से संचालित करने की व्यवस्था है। इलेक्ट्रिकल पैनल बिजली को अलग-अलग मशीनों तक सुरक्षित तरीके से पहुंचाता और नियंत्रित करता है। इसमें एमसीबी, एमसीसीबी, कॉन्टैक्टर और रिले आदि लगे होते हैं। ऑटोमेशन सिस्टम मशीनों के काम को अपने आप नियंत्रित करता है। इसमें पीएलसी, सेंसर, एचएमआई और कंट्रोलर प्रमुख होते हैं। सेंसर मशीन की स्थिति की जानकारी देता है। पीएलसी उस जानकारी को प्रोसेस करता है और पैनल के जरिए मोटर, पंप, वाल्व आदि को चालू या बंद करने का आदेश दिया जाता है। इससे मानव हस्तक्षेप कम होता है, उत्पादन तेज और नियंत्रित होता है। साथ ही सुरक्षा, ऊर्जा बचत व मशीनों की निगरानी बेहतर होती है।
विज्ञापन


90 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे
ट्रेड शो में करीब 90 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। एक जिला एक व्यंजन के तहत लगाए गए सोया चाप और हरी मिर्च के अचार के स्टॉल पर विदेशियों ने स्थानीय उत्पादों का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें