अनूपशहर अपने निवास स्थान पर बुधवार रात प्रेस वार्ता के दौरान अब्दुल समद लड़खड़ाती आवाज में अपनी बात रखते नजर आए। उन्होंने कहा कि उन आरोपियों ने उन पर तमंचा ताना और लगातार मारते रहे। इस दौरान आरोपियों ने जय श्रीराम के नारे भी मुझसे बुलवाए।
बुलंदशहर के अनूपशहर में अब्दुल समद ने बुधवार रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन सभी ने मुझे बुरी तरह से पीटा, मेरी कनपटी पर तमंचा रखा और लगातार पीटते रहे। मुझसे जय श्रीराम के नारे लगवाए गए। ताबीज की बात सरासर गलत है।
विज्ञापन
अनूपशहर अपने निवास स्थान पर बुधवार रात प्रेस वार्ता के दौरान अब्दुल समद लड़खड़ाती आवाज में अपनी बात रखते नजर आए। उन्होंने कहा कि उन आरोपियों ने उन पर तमंचा ताना और लगातार मारते रहे। इस दौरान आरोपियों ने जय श्रीराम के नारे भी मुझसे बुलवाए।
साथ ही प्यास लगने पर जब मैंने उनसे पानी मांगा तो आरोपियों ने पेशाब पिलाने की बात कही। साथ ही उन्होंने आरोपियों और पुलिस द्वारा तावीज और तंत्र मंत्र करने के आरोप लगाने वाले प्रकरण की बात को सिरे से नकारा। कहा कि हम लोग बढ़ई लोहार का काम करते हैं। ताबीज और तंत्र मंत्र से हमारा कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान उनके पुत्र ने भी उक्त आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मुख्यमंत्री व प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है
विज्ञापन
आरोपियों को पूर्व से नहीं जानता
सूफी अब्दुल समद ने बताया कि वह आरोपियों को पहले से नहीं जानते हैं। यह पुलिस झूठा इलजाम लगा रही है। साथ उन्होंने बताया कि पिटाई करने वालों में कोई मुसलमान भी नहीं था, कोई गुजर और अन्य लड़के थे।
बेटे ने तमंचा चलाने का भी लगाया आरोप
सूफी अब्दुल समद के बेटे ने बताया कि वीडियो में जो तमंचा आरोपी दिखा रहे हैं। उसे आरोपियों ने उनके पिता पर चलाया भी था जिसमें वह बच गए, लेकिन पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। हम सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हैं।