फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून का उड़ाया मजाक: 17 हजार के चालान का नहीं है अफसोस, दूसरी रील बनाकर ली चुटकी

Wed, 25 Jan 2023 04:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एलिवेटेड रोड पर रील बनाने वाली वैशाली चौधरी को 17000 का चालान कटने पर पुलिस कार्रवाई का अफसोस नहीं है। उसने अपनी नई रील इंस्टाग्राम पर अपलोड की है, जिसमें बड़े अलग अंदाज में 17000 के चालान का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन
17000 के चालान का उड़ाया मजाक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के साहिबाबाद में एलिवेटेड रोड पर अभिनेता अक्षय कुमार के गाने पर रील बनाने वाली वैशाली चौधरी को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई का कोई अफसोस नहीं है।

विज्ञापन


मंगलवार रात उसने इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह गाड़ी का 17000 का चालान कटने और मुकदमा दर्ज होने के बाद धारा-151 की कार्रवाई का अपने अंदाज में मजाक बनाती नजर आ रही है। यह वीडियो करीब 27 सेकंड का है।

रविवार को एलिवेटेड रोड पर एक युवती की बॉलीवुड फिल्म के गाने पर रील बनाते वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हुआ था। युवती काले कपड़ों को पहनकर अभिनेता अक्षय कुमार की गर्म मसाला फिल्म के गाने पर डांस स्टेप्स कर रही थी। उसका 16 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन


साहिबाबाद पुलिस ने वीडियो से युवती की पहचान वैशाली चौधरी निवासी नन्दग्राम के रूप में हुई। उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने वैशाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिराफ्तार कर धारा 151 में कार्रवाई की थी लेकिन वैशाली अपनी नई वीडियो में गाड़ी का 17000 का चालान काटने और पुलिस कार्रवाई का मजाक बनाते नजर आई। इससे साफ होता है कि उसे पुलिस कार्रवाई का कोई अफसोस नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें