फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ट्रेन हादसे में गाजियाबाद से भी गई एनडीआरएफ बटालियन

Sun, 20 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
रेल दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के पुखरायां में हादसे की शिकार हुई पटना-इंदौर एक्सप्रेस के यात्रियों की मदद के लिए आठवीं बटालियन एनडीआरएफ ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रविवार को हादसे की खबर मिलते ही एनडीआरएफ आठवीं बटालियन की दो टीमें मौके पर रवाना हो गईं।
विज्ञापन


दोनों टीमों में शामिल 40-40 जवान और अधिकारियों ने दोपहर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की दोनों टीमें अपने साथ कटर, डिटेक्टर सहित कई आधुनिक  उपकरण लेकर गई हैं। आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार दोपहर से गाजियाबाद से गई दोनों टीमें राहत-बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


आठवीं बटालियन के साथ 11वीं बटालियन वाराणसी की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें