फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: एनसीआर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर

विज्ञापन
गाजियाबाद में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार को गाजियाबद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा और यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 228 दर्ज किया गया। प्रदूषण सूचकांक एप समीर के अनुसार शनिवार को गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद में यह 206, नोएडा में 181, ग्रेटर नोएडा में 198, दिल्ली में 193, तथा गुरुग्राम में 164 रहा।
विज्ञापन


वहीं एक्यूआई आगरा में 152, बागपत में 219, बल्लभगढ़ में 146, भिवानी में 156, बुलंदशहर में 208, लखनऊ में 172, मेरठ में 186, मुरादाबाद में 120, पानीपत में 128, सोनीपत में 166 रहा। सूचकांक के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें